UP News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वो हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि वे प्रकाश पुंज बनकर सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर योगी ने कहा कि, श्रद्धेय पंडित जी का संपूर्ण जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित रहा। वे प्रकाश-पुंज बनकर हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट कहना था कि भारतीय दृष्टिकोण, विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले साढ़े 09 वर्ष के दौरान जो भी कार्य हुए हैं, इसकी प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 'अंत्योदय का संकल्प' है।
9 सालों में काफी काम हुए
योगी ने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल में जो भी काम हुए हैं उसके पीछे पंडित दीनदयाल के अंत्योदय का संकल्प है। हर हाथ काम को काम, हर खेत को पानी का संकल्प ही हमें प्रेरणा प्रदान करता है। आप अनुमान करिए कि कोई सोचता था कि किसान सरकार के एजेडे का हिस्सा बनेंगे, महिलाएं विकास के एजेंडे बनेंगे।
पहले की सरकारों के एजेंडे में जाति होती थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में जाति होती थी, मत और मजहब होता था लेकिन इन लोगों के लिए काम नहीं होते थे। लेकिन पिछले साढ़े 9 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में जो चमत्कारिक परिवर्तन हुआ है वह इसका परिचायक है। आज महिलाओं के लिए सरकार कदम उठा रही है और किसानों के लिए भी काम हो रहा है। गरीब के घरों में भी चूल्हा जलाने का काम किया जा रहा है।
सरकार गरीबों की चिंता कर रही
आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीब के स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। एमएसएमई को लेकर काफी काम हो रहे हैं। बिना किसी हो हल्ला के इसपर काम हो रहा है। यह सब पंडित दीन दयाल की प्रेरणा का ही आधार है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 09 वर्ष के दौरान जो भी कार्य हुए हैं, इसकी प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 'अंत्योदय का संकल्प' है... pic.twitter.com/skUcsRBQUX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications