UP News: सीएम योगी ने नए नोएडा को लेकर अफसरों को दिए निर्देश, कहा-'बसाने के काम में तेजी लाएं'
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को नया नोएडा बसाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए शासन को भेजें। ताकि प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने जीबीयू में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर समय से उनका पूरा करें। हिंडन नदी के आसपास अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाए। ताकि पर्यावरण बेहतर रहे जल को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव काम करें। इसके आसपास अतिक्रमण न हो पाए। मुख्यमंत्री ने जाम की समस्याओं से निपटने के लिए चिल्ला, भंगेल एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निवेश बढ़ाने के लिए एमओयू को धरातल पर लाने के काम को भी तेजी से करने को कहा है। सीएम ने तेल अच्छे से अधिक निवेश को बढ़ावा देने की बात कही है। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर-96 में बन रही प्राधिकरण की नई इमारत और अंडरपास से संबंधित जानकारी दी।
स्थाई डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग
विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने स्थाई रूप से डिप्टी रजिस्टर कार्यालय खोलने, किसानों को शासन व प्राधिकरण स्तर पर मांगों को जल्द निस्तारण करने, शुद्ध पानी के लिए स्थाई समाधान करने, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, फ्लैट खरीददारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

किसानों को 10 प्रतिशत भूखंड देने की मांग
भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र दिया। जिसमें वर्ष 1997 से सभी किसानों को 10 प्रतिशत भूखंड दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में नोएडा प्राधिकरण का किसानों के प्रति गलत रवैया रहा है। इसकी वजह से लगातार बड़े-बड़े आंदोलन हुए। पत्र में कहा कि 212 वीं बोर्ड बैठक में 10 प्रतिशत भूखंड देने या उसके समतुल्य धनराशि देने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसको मंजूरी देने के लिए शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द ही शासन से पास कराकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें।
मुआवजा वितरण में गड़बड़ी वालों को मिले सजा
मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक और पत्र दिया। इसमें मांग की गई कि मुआवजा वितरण में गड़बड़ी करने वाले प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी तथा उनके राजनीतिक दलालों और किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है। लेकिन घोटालेबाज अभी भी जांच के दायरे से बाहर है। इस प्रकरण में किसानों के नाम पर 25 प्रतिशत मुकदमे हाई कोर्ट में डलवा कर वह समझौता दिखाकर 25 प्रतिशत हिस्सा लेकर सरकारी धनराशि की बंदरबांट हुई है।
एयरपोर्ट के पास बनेंगे थाने
सीएम योगी ने कहा कि निर्माण अधीन नोएडा एयरपोर्ट के पास पुलिस की मौजूदगी काफी अहम होगी। इसको लेकर नए स्थानों के निर्माण समेत अन्य कामों में तेजी लाई जाए। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। उन्होंने स्थान और तहसीलों में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
बैठक में की भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा
सीएम योगी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन उद्यमियों ने यहां निवेश किया है। जल्द से जल्द उनके कार्यालय यहां खोलने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों और योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया जाए। साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, न्यू नोएडा डेवलपमेंट और थीम आधारित पार्कों की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications