UP News: सीएम योगी ने पाक पर शानदार जीत की टीम इंडिया को दी बधाई
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत की शानदार जीत पर सीएम योगी ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।
CM yogi:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप क्रिकेट के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया है। इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा- ''एशिया कप 2023 में आज शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम को बधाई!''
विराट कोहली और केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाया
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच सोमवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रिजर्व डे पर खेला गया। हालांकि, इस दिन भी बारिश हुई और बारिश के बाद मैच शाम 4:40 बजे शुरू हुआ। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच सोमवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रिजर्व डे पर खेला गया। हालांकि, इस दिन भी बारिश हुई और बारिश के बाद मैच शाम 4:40 बजे शुरू हुआ।
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतकों के बाद स्टार विकेटकीपर कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत को जीत मिली। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications