UP News: यूपी में देर रात हुआ ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 9 जिलों के डीएम बदले

यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी को जिलों की कमान सौंपी गई है।

9 IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सबसे रोचक यह रहा कि सरकार ने 9 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का यह एक बड़ा कदम मान जा रहा है।

यूपी सरकार

सरकार की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक 9 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के विशेष सचिव अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को हटाकर उन्हें कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर, रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर, एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है।

बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर, उनकी जगह अब मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस महेंद्र सिंह तंवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+