UP News: विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने वालों से सावधान रहें- CM Yogi

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है। इस मौके पर योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने वालों से हमेशा सावधान रहने की जरुरत है।

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आपके बारे में सोच रही है तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्प को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं।

योगी ने कहा कि वह परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास कर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं। इससे हम सभी को बाहर आना होगा तभी गरीब के चेहरे पर उसके सपनों की खुशहाली लाई जा सकेगी।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर गुरुवार को निशातगंज स्थित वाल्मीकि नगर में कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित कर सीधा संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा और देश का पैसा भी खर्च किया होगा, लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता था।

योगी ने कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में गरीब, सामान्य नागरिक, महिलाएं और नौजवान शामिल नहीं होते थे। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह योजनाएं पहले क्यों नहीं चलायी गई, जबकि देश भी वही है और सरकार के आय के स्त्रोत भी वही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवारों को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गयी। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास, 3 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि के जरिये विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पैसे उपब्लध करा रहे हैं। कोरोना काल से देश में निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 में देश आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा तो उस समय भारत वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ दुनिया को अपने साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए गुलामी की मानसिकता को समाप्त करना होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड सौंपे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+