UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, 2 की मौत, 26 घायल
Accident on Agra Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक धार्मिक आयोजन के लिए खानपान सामग्री सहित 40 यात्रियों को ले जा रही बस सुबह करीब 4 बजे ट्रक से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 26 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से इटावा जा रही यात्रियों से भरी बस एक्सप्रेसवे पर सबली खेड़ा गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। कुल 26 घायल व्यक्तियों को बांगरमऊ अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत की पुष्टि हुई।
बताा जा रहा है कि ट्रक टक्कर से बस पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद आपातकालीन कर्मियों ने तुरंत घायलों को बांगरमऊ के अस्पताल पहुंचाया। एक मृतक की पहचान मोहित (25) की गई है जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया जबकि लखनऊ के साही खेड़ा निवासी दूसरे ड्राइवर लाल बहादुर को भी मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि कुल 26 घायल लोगों को बांगरमऊ अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications