UP News: लखनऊ में 5 लोग जिंदा जले, देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात में भीषण हादसा हो गया। लखनऊ जनपद के काकोरी इलाके में मंगलवार की रात में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग पर काबू पाया जाता है इससे पहले घर में रखे एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।
एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट करने के चलते मकान का कई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में मौजूद 9 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रात में अचानक हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि लखनऊ जनपद के काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब वार्ड में 50 वर्षीय मुशीर अली का मकान है। उनके मकान में उनके परिवार के साथ ही कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। मंगलवार की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान मकान की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घरवालों को इसके बारे में जानकारी मिलती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। उसके बाद आग रसोई में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गए।
सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद तेज धमाका हुआ और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने देखा कि मकान की दीवार और कुछ हिस्सा ढह गया था। उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही मकान में फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया।
हादसे में मुशीर अली और उनकी 45 वर्षीय पत्नी हुस्न बानों, 5 साल की भतीजी राइया तथा भांजी हुमा और हिबा की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा बहनोई, बेटी और भतीजी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रामा सेंटर में सभी का इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रात करीब 1:00 बजे आग पर काबू पाया गया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी कहा जा रहा है कि घर में पटाखा बनाने का भी काम होता था। आशंका जताई जा रही है कि पटाखा के चलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालांकि इस बारे में अधिकारियों का अभी कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications