दोषी पाया जाऊं तो मुझे कुतुब मीनार पर चढ़ाकर फांसी पर लटका देना: आजम
नई दिल्ली। मुज़फ्फरनगर हिंसा को जब-जब समाजवादी पार्टी के गैर जिम्मेदाराना रवैए से जोड़ा जाता है, तब-तब कोई ना कोई विवादित-अजब बयान सामने आ जाता है। आजम खां ने यहां विधानसभा उपचुनाव में एक सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर दंगे पर अजब सी सफाई दी है।

उन्होंने कहा है कि अगर उनका गुनाह साबित हो जाए तो कुतुब मीनार पर चढ़ाकर फांसी दे देना। खां ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जिस एजेंसी से जांच करा ले। गुनाह सिद्ध न होने पर जांच कराने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरेंगे।
पढ़ें- जल्लाद को 'तसल्ली'
उन्होंने आगे कहा कि उन पर सांप्रदायिकता फैलाने का शक किया जाता है। सच तो यह है कि रोजाना उनके पास 18 फाइलें आती हैं, उसमें केवल एक फाइल मुस्लिम की होती है। बाकी हिंदू, सिख और ईसाई की होती है, जिनके साथ भूलकर भी भेदभाव नहीं किया जाता।
आजम ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में अनपढ़ मंत्री होते थे। सपा में ऐसा नहीं है व मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सात बार नोटिस दे चुकी है। वे बोले कि कोई साबित करके दिखाए सिर कलम कराने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि इस पर अभी किसी दल ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications