यूपी: एक ही नाम के दो मरीज थे अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने गलती से कर दिया दूसरे का ऑपरेशन, मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक अस्पताल से डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसकी कीमत एक दूसरे मरीज को जान देकर चुकानी पड़ी।

लखनऊ, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक अस्पताल से डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसकी कीमत एक दूसरे मरीज को जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल अस्पताल में एक ही नाम के दो मरीज भर्ती थे, लेकिन जिस मरीज का ऑपरेशन होना था उसकी बजाय डाक्टरों ने उसी नाम के दूसरे मरीज का ऑपरेशन कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बुलंदशहर के सुधीर नर्सिंग होम का है मामला

बुलंदशहर के सुधीर नर्सिंग होम का है मामला

जिलाधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बुलंदशहर के सुधीर नर्सिंग होम में किरयावली निवासी यूसुफ सैफी (45) नाम का मरीज भर्ती था। मरीज को डेंगू, तेज बुखार और प्लेटलेट्स गिरने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी नाम का एक अन्य मरीज जिसे किडनी की समस्या थी, को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने किडनी की समस्या से परेशान यूसुफ सैफी की जगह डेंगू के मरीज यूसुफ सैफी का ऑपरेशन कर दिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी फरार

तीनों आरोपी फरार

बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि मरीज के समान नाम के कारण यह घटना घटी है। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में एक डॉक्टर और दो स्टाफ मेंबरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

परिजनों ने लगाया अंग चोरी करने का आरोप

परिजनों ने लगाया अंग चोरी करने का आरोप

वहीं सैफी के परिजनों ने गुरुवार और शुक्रवार को जिले में धरना दिया और अस्पताल पर अंग चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन जिलाधिकारियों और अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इंकार किया है। बुलंदशहर के एएसपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का गॉल ब्लैडर गायब था, जिसके बाद परिजनों ने अंग चोरी का आरोप लगाया है। एक बार आगे की जांच होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+