'यूनिवर्सिटी के छात्रों को जाना चाहिए जेल', आखिर ऐसा क्यों कहा यूपी की राज्यपाल ने

UP Governor Anandiben Patel, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटियों के छात्रों को जेल जाना चाहिए। यह बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कही है। इस बात को सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे ना, लेकिन यह कोई सजा देने के लिए नहीं कहा। बल्कि उन्होंने सुझाव दिया है कि छात्रों को पता चल सके कि कैदियों ने किन परिस्थितियों में अपराध किए और वो जेल में आए।

UP governor Anandiben Patel suggested University students should visit jails for learning experience

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को एकेटीयू यानी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बच्चों को सामाजिक सरोकारों के बारे में शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को सुझाव देते हुए कहा कि छात्रों के लिए नारी निकेतन और जेलों की यात्रा की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वे उन परिस्थितियों को सीखें, जिनके तहत कैदियों ने अपराध किए और विद्यार्थी भविष्य में उनकी कदमों से बच सके।

कहा कि जब छात्रों को इस प्रकार का अनुभव मिलेगा तो वे अपराध करने से बचेंगे और हमारी अगली पीढ़ी स्वस्थ और मजबूत मानसिकता के साथ आगे बढ़ेगी। सभी छात्राओं का रक्त परीक्षण कराने के लिए कुलपति को निर्देश देते हुए पटेल ने कहा, हमें अपनी बेटियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना होगा। इसलिए, उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए सभी संभव उपाय करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+