मायावती के घर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उनकी मां के निधन पर व्यक्त किया शोक

लखनऊ,18 नवंबर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने मायावती की मां के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे।

up governor anandiben patel met bsp chief mayawati in lucknow

बता दें, 13 नवंबर को मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को फोन कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की थीं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया था, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी मां को खोया है। विषाद की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। दिल्ली में शोकसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं थीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

मायावती के पिता प्रभुदयाल दिल्ली दूर संचार विभाग में नौकरी करते थे। शुरुआत में उन्हें आने-जाने और ड्यूटी पूरी करने में काफी समय लगता था। उन्हें घर से बाहर ही रहना पड़ता था। इस दौरान मां रामरती ही मायावती व अन्य बच्चों की देखभाल करती थीं। हालांकि, बाद में पूरा परिवार दिल्ली में ही रहने लगा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गवर्नर आनंदीबेन पटेल और बसपा सुप्रीमो मायावती की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+