UP: 18 अक्टूबर को एक दिन का विशेष सत्र, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पास करा सकती है योगी सरकार
लखनऊ, 10 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 अक्टूबर को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद इस सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से 24 अगस्त तक चला था। इस सत्र के दौरान सरकार सदन में इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था। सूत्रों की मानें तो एक दिन के इस विशेष सत्र में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास कराए जा सकते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को पास करा सकती है। क्योंकि पिछले दिनों सीएम योगी ने अपने एक बयान में कहा था कि इंतजार कीजिए जब सही समय आएगा तो जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जायेगा।

राष्ट्रपति के आने को लेकर संशय
योगी सरकार ने 18 अक्टूबर को विशेष सत्र के लिए प्रस्ताव केबिनेट बाई सरकुलेसन से पास किया गया है। मोदी सरकार इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। बताया जा रहा की एक दिन के सत्र के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है। हालाकि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संशय बना हुआ है। अभी कोई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पिछले सत्र में योगी सरकार ने दिया था युवाओं को स्मार्ट फोन का तोहफा
योगी सरकार पिछले सत्र में चुनाव से पहले युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का एलान किया था। इसके लिए सरकार ने 3000 का करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। सरकार न्यूज प्रस्ताव को कैबिनेट से भी पास करा लिया है। हालाकि सूत्रों का यह भी कहना है की सरकार एक दिन के इस सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को पास करा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications