बैंक की लाइन में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

बैंक लाइन में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें अखिलेश सरकार ने 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

लखनऊ। नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हैं। देश के कई हिस्सों में बैंकों की लाइन में लगे लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। बैंक की लाइनों में जान गंवाने वालों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

akhilesh yadav

आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, नहीं सस्‍ता होगा लोन

अखिलेश यादव ने उन लोगों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देन का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने उन लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है जिनकी मृत्यु बैंक या एटीएम की लाइनों में हुई है।

आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जाएगा पैसा

मृतकों के परिजनों को मुआवजा उनकी आर्थिक हालत के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए जिल के डीएम को यह जिम्मा सौंपा गया हैं कि ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिनकी बैंक लाइन में मृत्यु हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

भाजपा ने बताया राजनीति

वहीं सपा सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने हमला बोला है और इस फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगया है कि सपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, लोगों की मौत की संख्या के गलत आंकड़े पेश किए जा रहे हैं

मुलायम ने पीएम पर साधा निशाना

आपको बता दें कि बरेली की रैली में आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी पीएम मोदी पर नोटबंदी के फैसले को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिए लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+