Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की अखिलेश से मुलाकात, बोलीं- बहुत जल्द हम संयुक्त मंच पर दिखाई देंगे

लखनऊ, 24 नवंबर: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना दल (कृष्णा गुट) की नेता कृष्णा पटेल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कृष्णा पटेल ने कहा कि हमने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात की और हमारा गठबंधन हो गया है। हम समान विचारधाराओं के लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम संयुक्त मंच पर दिखाई देंगे। सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। अपना दल और अपना दाल (कृष्णा गुट) का प्रयागराज से लेकर सोनभद्र तक असर है। जानकार कहते हैं कुर्मी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए यह गठबंधन कारगार हो सकता है।

UP elections 2022 Apna Dal Krishna Patel met sp chief akhilesh yadav

जयंत चौधरी, आप नेता संजय सिंह से भी हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले मंगलवार को सीटों के बटवारे को लेकर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से बातचीत की थी। बुधवार को आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मिले। अखिलेश के साथ मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बताया कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई। सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करने के लिए एक कॉमन एजेंडे पर बातचीत हुई। वहीं, सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि अभी बातचीत शुरू हुई है, आगे अभी बातचीत जारी रहेगी तब सीटों के बारे में कोई फैसला होगा।

सपा ने सहयोगी दलों को अधिकतम 50 सीट देने का फैसला किया है

सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों से गठबंधन के रोडमैप को अंतिम रूप देते हुए सभी सहयोगी दलों को अधिकतम 50 सीट देने का फैसला किया है। सपा कम से कम 350 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इनमें सहयोगी दलों के भी कुछ प्रत्याशी ऐसे होंगे जो सपा के चुनाव चिह्न पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+