Aditi Singh ने कहा-महिलाओं को ध्यान में रखकर BJP ने बनाईं योजनाएं,योगी सरकार ने सुनिश्चित की महिलाओं की सुरक्षा

लखनऊ, 23 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह ने कहा, ''मैंने कुछ समय पहले बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है और अब मैं रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हूं। बीजेपी की जो योजनाएं हैं, चाहे वो उज्ज्वला योजना हो, इज्जतघर बने हों या राशन की बात हो, इससे पहले कभी इतनी ज्यादा योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गईं।'' उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

up election 2022 mla aditi singh praises bjp govt schemes for women

रायबरेली सदर सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं अदिति सिंह

अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं। अदिति सिंह मोदी और योगी सरकार के कामों के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं के खाते में सीधे पैसा पहुंचाया गया, पेंशन दी गई और श्रम कार्ड योजना में भी पैसे सीधे उनके खाते में जा रहे हैं। इस सरकार ने महिलाओं को एक अलग सम्मान दिया है। एक महिला होने के नाते मैं खुद पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद करना चाहती हूं।

अदिति ने प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

इससे पहले अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली सीट पर अपने खिलाफ उम्मीदवार बनने की चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं बचा है। रायबरेली सदर सीट पर 2017 चुनाव में अदिति सिंह ने पिता की विरासत संभालते हुए कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भारी मतों से चुनाव जीता था। इनसे पहले इनके पिता अखिलेश प्रताप सिंह यहां पांच बार विधायक रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+