मलिहाबाद की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, कहा- अपराधियों पर लगाएं NSA

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में मामूली विवाद के बाद हुई रामविलास की हत्या के बाद हुए बवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। सीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपराधियों पर एनएसए (NSA) लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में लापरवाही बर्तन वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।

Recommended Video

    मलिहाबाद की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, कहा- अपराधियों पर लगाएं NSA
    up cm yogi adityanath taken action in malihabad lucknow case

    दरअसल, मलिहाबाद के दिलावरनगर गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद में युवक की मौत से आक्रोशित सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर बांस-बल्लियां लगाकर सड़क जाम कर दी और पकड़े गए तीन आरोपियों को मौके पर लाने की मांग की। अधिकारियों ने इनकार किया तो लोग प्रदर्शन, हंगामा करने लगे। जाम खुलवाने का प्रयास करने पर लोगों ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया।

    इसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए। वहीं, हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान दुकान पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उसे पुलिस की गोली लगी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने पर मलिहाबाद इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

    आईजी के मुताबिक 27 वर्षीय रामबिलास की मौत के मामले में गुलाम अली, मुफीद, शानू, मुस्तकीम और गुड्डू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकाने का केस दर्ज करके तीन को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं, मलिहाबाद की घटना के बाद लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिलावर नगर में हुई घटना में मृतक रामविलास की पत्नी सुमन देवी के बैंक खाते में शासन की ओर से तात्कालिक तौर पर पांच लाख रुपए की राहत धन राशि हस्तांतरित की गई है। पात्रता के अनुसार उन्हें ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास के साथ ही सुमन देवी को विधवा पेंशन एवं मृतक के पिता को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+