'बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में प्रमुख समस्याओं का मूल', सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
'बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में प्रमुख समस्याओं का मूल', सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
लखनऊ, 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज यानी रविवार को 2021-2030 के लिए एक नई जनसंख्या नीति की घोषणा करने वाली है। जनसंख्या नीती की घोषण से पहले प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर कहा, 'इस 'विश्व जनसंख्या दिवस' पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।'

बढ़ती हुई जनसंख्या प्रमुख समस्याओं का मूल: योगी आदित्यनाथ
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। आइये, इस 'विश्व जनसंख्या दिवस' पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।'
जनसंख्या नीति का आज शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ
बता दें कि उप्र जनसंख्या नीति 2021-30 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसी के साथ प्रदेश में परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर 11 बीएसएल-02 आटीपीसीआर लैब और सीएचसी-पीएचसी एप का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।
योगी सरकार की जनसंख्या नीति में क्या-क्या होगा, इस बारे में सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें..
- राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गर्भनिरोधक उपायों तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
- सुरक्षित गर्भपात के लिए भी नीति में उपाय किए जाएंगे।
- प्रदेश की जनसंख्या के नियंत्रण के साथ-साथ उसे बढ़ने न देने के उपायों के भी प्रावधान होंगे।
- जिनको संतान नहीं हो रही हैं, उनकी समस्याओं के निदान पर भी नीति होगी।
- नीति बनाकर प्रदेश में नवजात और माताओं के मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयास किए जाएंगे।
- बुजुर्गों की देखभाल के साथ-साथ 11 से 19 साल के युवाओं के स्वास्थ्य व कुपोषण की समस्या के प्रबंधन पर भी नीति लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications