पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, 'सबका साथ बोलने वालों के परिवार का ही विकास हुआ'

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, 'सबका साथ बोलने वालों के परिवार का ही विकास हुआ'

लखनऊ, 17 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा, '2014 में नारा लगा था 'सबका साथ सबका विकास' उससे पहले जिन लोगों ने देश और राज्य में शासन किया था उनका नारा होता था "सबका साथ लेकिन उनके परिवार का विकास"। अपने परिवार के विकास के अलावा उन लोगों की समाज और राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं थी।

Recommended Video

    Yogi Adityanath का दंगाइयों को अल्टीमेटम, जानिए क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी
    UP CM Yogi Adityanath pichhda varg sammelan Samajwadi Party Akhilesh Yadav

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं। यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया। बदहाली होती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई, दंगों की आग में प्रदेश को झोंक दिया गया और अब जब प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है तो उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा है। सीएम ने कहा कि पर्व-त्यौहार आते थे, व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। दंगे होते थे, क्योंकि पिछली सरकारों की फितरत ही दंगा थी। वे दंगाइयों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाते थे। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे।

    जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिए तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगाइयों को पहले दिन से ही संदेश दे दिया गया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों का पट्टा लिखकर के जाना जो भरपाई करते रहेंगे। अब दंगा नहीं हो सकता प्रदेश में, प्रदेश में पर्व-त्यौहार खुशी से मनाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+