'नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश' अभियान का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, युवाओं से कहा- ये नशा नाश का कारण

UP CM Yogi Adityanath: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश' अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'ये नशा नाश का कारण है इसलिए इससे दूर रहें।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा, 'सभी युवा साथियों को 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' की हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर 'आत्मनिर्भर भारत-समर्थ भारत-आधुनिक भारत' की निर्माण-यात्रा को और अधिक सशक्त-समृद्ध करने में अपना योगदान देने हेतु सकंल्पित हों।'

UP CM Yogi Adityanath

इस दौरान सीएम योगी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा, 'नशा युवा को बर्बाद कर देता है वह फिर किसी भी लायक नहीं रह जाता है। हमें समझना होगा कि ये नशा नाश का कारण है इसलिए इससे दूर रहकर हम स्वस्थ चिंतन को जितना बढ़ावा दे सके उतना अच्छा है।'

सीएम योगी ने इस दौरान युवाओं को प्रतिज्ञा भी दिलाई। सीएम योगी ने कहा, हम प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल स्वयं को, बल्कि समुदाय, परिवार, मित्र को भी नशा मुक्त कराएंगे। हम अपने प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे।

सीएम ने कहा कि नशे से जितना दूर रहकर के हम स्वस्थ चिंतन को बढ़ावा दे सकें, उतना ही अच्छा है। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला बना देता है। प्रदेश में नौ करोड़ युवा हैं, इन युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देनी है। इनके सपनों का प्रदेश बनाना है। युवाओं को नशा मुक्त बनाने के इस पवित्र नशा मुक्ति अभियान के साथ जोड़ना ही होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर 'नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारा युवा स्वावलंबी बने और उसके स्वावलंबन से हमारा प्रदेश तथा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+