यूपी उपचुनाव: जानें किस पार्टी के प्रत्याशी के पास है कितनी संपत्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार (16 अक्टूबर) को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। तो वहीं, शनिवार 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सोमवार 19 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद ही सातों सीटों पर प्रत्याशियों की असली संख्या साफ हो सकेगी। बता दें कि, सात विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा था। ऐसे में बीजेपी को अपना पुराना रिकॉर्ड बनाए रखने की टेंशन है।

UP by-election: Know which party candidate has how much property

वहीं, चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में सभी प्रत्यासियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति की घोषणा की है। भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों की घोषित संपत्ति पर नजर डालें तो सबसे धनी देवरिया से सपा के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी हैं। नामांकन पत्र में सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने 31 करोड़ 49 लाख की चल-अचल संपत्ति घोषित की है, जो सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर जौनपुर के मल्हनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली धनंजय सिंह हैं। इन्होंने 23 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। आईए एक नजर डालते हैं कि किस पार्टी के किस कैंडिडेट ने कितनी संपति घोषित की है...

सपा कैंडीडेट की संपत्ति
धनबल के मामले में समाजवादी पार्टी बाकी तीनों पार्टियों से आगे हैं। बांगरमऊ सीट से सुरेश कुमार पाल के पास 9 करोड़ 22 लाख 87 हजार 283 है। घाटमपुर सीट के उम्मीदवार इन्द्रजीत के पास 20 लाख 39 हजार 441 है। हालांकि इन्होंने 8 लाख की अचल संपत्ति का जिक्र किया है लेकिन अचल संपत्तियों के कुल योग के कॉलम में शून्य दर्शाया है। वहीं, मल्हनी सीट से लकी यादव (निवर्तमान विधायक पारसनाथ यादव के बेटे) 18 करोड़ 18 लाख 68 हजार 494। नौगावा सादात सीट से सैय्यद जावेद अब्बास 11 करोड़ 77 लाख 11 हजार 394 है। टूण्डला सीट से महाराज सिंह धनगर पर 10 करोड़ 10 लाख 10 हजार 741 रुपए की घोषणा की है। बता दें कि सपा 7 में से 6 सीट पर ही चुनाव लड़ रही है। बुलंदशहर की सीट उसने रालोद के लिए छोड़ दी है।

भाजपा कैंडीडेट की संपत्ति
देवरिया सीट से सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के पास 2 करोड़ 7 लाख 80 हजार, घाटमपुर सीट से उपेन्द्र पासवान के पास 1 करोड़ 7 लाख 79 हजार, मल्हनी सीट से मनोज सिंह के पास 5 करोड़ 25 लाख 73 हजार, नौगावा सादात सीट से संगीता चौहान (दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी) के पास 6 करोड़ 48 लाख 54 हजार, टूण्डला सीट से प्रेम पाल सिंह धनगर के पास 90 लाख 19 हजार, बांगरमऊ सीट से श्री कांत के पास 78 लाख 84 हजार, बुलंदशहर सीट से उषा सिरोही के पास 56 लाख 58 हजार रुपए है।

बसपा कैंडीडेट की संपत्ति
मल्हनी सीट से जय प्रकाश के पास 8 करोड़ 20 लाख 39 हजार, टूण्डला सीट से संजीव कुमार चक के पास 4 करोड़ 79 लाख 42 हजार, बुलंदशहर सीट से मोहम्मद युनूस के पास 2 करोड़ 36 लाख 82 हजार, घाटमपुर सीट से कुलदीप कुमार के पास 1 करोड़ 78 लाख 35 हजार, बांगरमऊ सीट से महेश प्रसाद के पास 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार, देवरिया सीट से अभय मणि त्रिपाठी के पास 1 करोड़ 47 लाख 32 हजार, नौगांव सादात सीट से मो. फुरकान अहमद के पास 1 करोड़ 20 लाख रुपए है।

कांग्रेस कैंडीडेट की संपत्ति
बांगरमऊ सीट से आरती बाजपेयी के पास 3 करोड़ 43 लाख 31 हजार, बुलंदशहर सीट से सुशील चौधरी के पास 1 करोड़ 86 लाख 17 हजार, देवरिया सीट से मुकुंद भाष्कर मणि के पास 17 लाख 25 हजार, अचल संपत्ति कोई नहीं। घाटमपुर सीट से कृपाशंकर के पास 4 करोड़ 61 लाख 80 हजार, मल्हनी सीट से राकेश मिश्रा के पास 52 लाख 69 हजार, नौगावा सादात सीट से कमलेश सिंह के पास 1 करोड़ 60 लाख 11 हजार, टूण्डला सीट से स्नेह लता के पास 90 लाख 64 हजार रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+