UP Board Result 2022 : छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें डीटेल
लखनऊ, 17 जून: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 जून को यूपी बोर्ड 2022 के परिणामों की घोषणा करेगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज यानी 18 जून को की जाएगी। 10वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।
Recommended Video

मार्च-अप्रैल 2022 में हुई थीं परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की वर्ष 2021-22 के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 में हुआ था। छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 10 मई से पहले ही निपटा लिया गया था। इस दौरान बोर्ड द्वारा छूटे परीक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं भी 20 मई आयोजित करा लिए जाने के निर्देश दिए गए थे।
47 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म
47 लाख परीक्षार्थियों में रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री योगी से लेकर विभिन्न अधिकारियों से नतीजों पर आधिकारिक सूचना जारी करने की मांग की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications