UP Board ने कक्षा 9 के परीक्षा कराने के तरीके में किया बदलाव, OMR शीट पर देंगे जवाब

लखनऊ। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस नए फैसले के तहत अब से नौवीं के छात्र भी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के 70 अंकों के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा गया है, जिसके तहत प्रश्नपत्र के करीबत 30 फीसद अंक बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। इसके अलावा 70 नंबर के प्रश्नपत्र का दूसरा भाग वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा, जिसका जवाब उत्तर पुस्तिकाओं पर दिये जाएंगे। यह नई व्यवस्था 2021-22 सत्र से पहले ही लागू कर दी गई है। बोर्ड ने सभी डीआइओएस को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गए हैं।

up board omr sheet available for class 9th students

डीआइओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि नौवीं के विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ-साथ इस सत्र से ओएमआर शीट पर भी परीक्षा देंगे। इस संबंध में बोर्ड का निर्देश प्राप्त हो गया है। 14 अगस्त को जारी कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में अर्द्धवार्षिक और फरवरी में वार्षिक परीक्षा होगी। इसके अलावा एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक प्री-बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।

बोर्ड ने ओएमआर शीट का प्रारुप भी भेज दिया है। ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र प्रणाली पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर न सिर्फ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा देने का पूर्वाभ्यास करेंगे बल्कि स्वयं को भविष्य में होने वाली बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+