यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा की घोषणा, जानिये क्या है इस बार अहम

लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दसवीं और बारहवी की बोर्ड परीक्षायें प्रदेश में 18 फरवरी से शुरु हो रही है। यह परीक्षायें 21 मार्च तक चलेंगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा परीक्षा के लिए 12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में चलेगी। शैल यादव ने बताया कि सुबह की पाली में परीक्षा 7.30 बजे से 10.45 बजे तक जबकि दोपहर की पाली की परीक्षा 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक होगी।

18 फरवरी को शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल का पहला पेपर हिंदी जबकि इंटर में सैन्य विज्ञान का होगा। आपको बता दें कि बारहवीं की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। यूपी बोर्ड में हाई स्कूल में शामिल होने वाले कुल छात्रों की संख्या इस वर्ष 37 लाख 49 हजार 977 है। जबकि इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या इस बार 67 लाख 93 हजार 34 है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में 34 लाख 98 हजार 430 और इंटर में 29 लाख 24 हजार 768 छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 369836 छात्र अधिक शामिल हो रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल एक बड़ी समस्या है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए प्रदेश में कई स्कूलों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। प्रदेश के 31 जिलों को नकल की दृष्टि से अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

ये जिले हैं अति संवेदनशील

भदोही, गाजीपुर सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, देवरिया, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बलिया, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर।

हाई स्कूल में बढ़े छात्र

हाई स्कूल में बढ़े छात्र

इस बार हाईस्कूल में 3749977 छात्र शामिल हो रहे हैं।

इंटर में भी बढ़े छात्र

इंटर में भी बढ़े छात्र

इस बार इंटर में 679334 छात्र शामिल हो रहे हैं।

31 जिले अतिसंवेदनशील घोषित

31 जिले अतिसंवेदनशील घोषित

यूपी बोर्ड मे नकल को देखते हुए 31 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

दो पालियों में होगी परीक्षा

हाई स्कूल की परीक्षा पहली पाली सुबह 7.30 बजे से 10.45 के बीच जबकि इंटर की परीक्षा 2 बजे से 5.15 के बीच होगी।

12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र

12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 12 हजार से अधिक केंद्र बनाये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+