लखनऊ के काकोरी में ATS ने अल-कायदा के दो आतंकियों को पकड़ा, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद

लखनऊ, 11 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। काकोरी इलाके में आतंकी होने की सूचना के आधार पर एटीएस ने एक घर की घेराबंदी की है। आसपास के घरों को खाली कराया गया है। एटीएस कमांडोज ने चारों तरफ से घर की घेराबंदी कर दी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, एटीएस ने अल-कायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में भारी मात्रा में बम और बारूद बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    UP ATS का खुलासा, Lucknow में गिरफ्तार आतंकियों ने रची थी सीरियल ब्लास्ट की साजिश | वनइंडिया हिंदी
    UP ats arrests al qaeda terrorists from kakori lucknow area sealed

    बताया जा रहा है कि एटीएस ने जिस घर को घेरा है वह शाहिद नाम के एक व्यक्ति का है। यहां पर तीन-चार संदिग्ध युवक कई दिनों से आ जा रहे थे। इनमें से दो को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद ही एटीएस ने इस घर को घेरा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हैंडलर हैं। एटीएस इन्हें पिछले करीब एक सप्ताह से ट्रेस कर रही थी।

    UP ats arrests al qaeda terrorists from kakori lucknow area sealed

    दो प्रेशर कूकर बम, टाइम बम बरामद

    बता दें, एटीएस का ये ऑपरेशन आई जीके गोस्वामी की अगुवाई में चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक दो प्रेशर कूकर बम, टाइम बम और भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है। यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वह एटीएस के ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे। एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि आतंकी कई दिनों से रडार पर थे। इनकी साजिश सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार आतंकियों के हैंडलर का नाम उमर अल मंदी है। इसमें से एक आतंकी पर कश्मीर हमले में शामिल होने का आरोप है।

    बता दें, करीब तीन साल पहले इसी इलाके में सैफुल्लाह का एनकाउंटर हुआ था। 8 मार्च 2017 को करीब 12 घंटे ये मुठभेड़ चल थी। इस ऑपरेशन में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को ढेर कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+