यूपी चुनाव 2022: BSP का अयोध्या में 'ब्राह्मण सम्मेलन' आज
लखनऊ, 23 जुलाई: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) आज अयोध्या से यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करने जा रही है। इसी क्रम में आज बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन अयोध्या में होगा। हालांकि, अब इस का नाम पार्टी ने प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में विचार गोष्ठी कर दिया है। बता दें, मायावती ने बीते रविवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि राज्य में चुनाव से पहले बसपा 23 जुलाई को अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी। मायावती ने कहा था, ''मुझे पूरी उम्मीद है कि ब्राह्मण अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।''
Recommended Video

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने के लिए बसपा पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत करने जा रही है। राम नगरी अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत होगी। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के बाद प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के सम्मेलन किए जाएंगे। 23 जुलाई को अयोध्या के बाद 29 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में इस गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 24-25 जुलाई को अंबेडकर नगर में कार्यक्रम तय है। इसके बाद 26 जुलाई को इलाहाबाद में, फिर 27 को कौशाम्बी, 28 को प्रतापगढ़ और 29 को सुल्तानपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बीएसपी ने बदला ब्राह्मण सम्मेलन का नाम
जानकारी के मुताबिक, बीएसपी ने ब्राह्मण सम्मेलन का नाम प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में विचार गोष्ठी कर दिया है। इसके पीछे की वजह हाईकोर्ट का एक आदेश माना जा रहा है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 11 जुलाई साल 2013 को मोती लाल यादव द्वारा दाखिल पीआईएल संख्या 5889 पर सुनवाई करते हुए यूपी में सियासी पार्टियों द्वारा जातीय आधार पर सम्मेलन-रैलियां व दूसरे कार्यक्रम आयोजित करने पर पाबंदी लगा दी थी।
कोर्ट ने कही थी ये बात
जस्टिस उमानाथ सिंह और जस्टिस महेंद्र दयाल की डिवीजन बेंच ने पीआईएल पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि राजनीतिक पार्टियों के जातीय सम्मेलनों से समाज में आपसी मतभेद बढ़ते हैं और यह निष्पक्ष चुनाव में बाधक बनते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications