UP Assembly Election 2022: भाजपा की अपना दल ( एस ) और निषाद पार्टी के साथ सीटों पर बन गई बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के बीच बात बन गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अपना दल और निषाद पार्टी की सीटों का ऐलान कुछ वक्त बाद किया जाएगा। यूपी में एनडीए 403 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा यूपी में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा यूपी में सभी 403 सीटों पर लड़ेगी।

वहीं बैठक के बाद अपना दल ( एस ) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लंबे समय से अपना दल एनडीए का सदस्य है। हमने यूपी में एक मजबूत सरकार दी है। एनडीए विकास-सामाजिक न्याय का मिश्रण है। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। लंबे समय से लंबित पिछड़ों की समस्याएं हल हुई हैं। पिछड़ों के नाम कई पार्टियों ने केवल राजनीति की है। मोदी सरकार ने नीट परीक्षा में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू किया।
Recommended Video
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास की एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गठबंधन को लेकर हुई बैठक की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की। इसमें अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ अनुप्रिया पटेल, स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के प्रमुख, अनुराग ठाकुर सहित कई अन्य नेता दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications