एसपी सिंह बघेल की Z कैटेगरी सुरक्षा ली गई वापस, अखिलेश के खिलाफ करहल से लड़े थे चुनाव

लखनऊ, 15 मार्च: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की जेड कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। एसपी सिंह बघेल मैनपुरी की करहल सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा था कि एसपी सिंह बघेल को चुनावी नतीजों का ऐलान होने तक यानि की 10 मार्च तक जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। अब जब नतीजों का ऐलान हो गया है तो मंत्रालय ने सुरक्षा वापस ले ली है। एसपी सिंह बघेल के साथ ही गृह मंत्रालय ने बीजेपी सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद की सुरक्षा भी वापस ले ली है। रमेश चंद्र बिंद को चुनाव के समय एक्स कैटेगरी की सुरक्षा की दी गई थी।

Union Minister of State SP Singh Baghel Z category security withdrawn

लाठियों और पत्थरों से किया गया था हमला

एसपी सिंह बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ करहल से चुनाव लड़े थे। 1 फरवरी को अतीकउल्लापुर गांव के पास एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में एसपी सिंह बघेल की जान बाल-बाल बच पाई थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड सिक्योरिटी दे दी थी। बताया गया था कि अतीकुल्लापुर गांव के पास बघेल के काफिले पर कुछ लोगों के समूह ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया था।

10 मार्च तक के लिए दी गई थी सिक्योरिटी

जांच में सामने आया था कि लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे और मंत्री का काफिला आते ही उन पर हमला कर दिया। हमले में मंत्री का गड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, लेकिन बघेल बाल-बाल बच गए थे। बघेल ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। सुरक्षा पर खतरा देखते हुए उन्हें जेड सिक्योरिटी मुहैया कराई गई थी। यह सिक्योरिटी 10 मार्च तक के लिए दी गई थी। चुनाव नतीजे आने के बाद जेड सिक्योरिटी हटा ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+