दौड़ा दौड़ा घोड़ा दौड़ा, दुम उठा कर दौड़ा...!
बारात जब द्वार पर पहुंची तो धड़ाधड़ पठाखे दागने लगे। बस फिर क्या था आतिशबाजी की तड़क भड़क से घोडा बिदक गया। और बदकता भी क्यूँ न, इक्के टाँगे वाला घोड़ा नहीं वो पुलिस का घोड़ा था और उसको नोइज पाल्लुशन बिलकुल नागवार गुजरा।
घुड़सवार को पटकनी देते हुए सड़क की ओर भागा। इस दौरान कार से टकरा गया। हादसे में घायल घुड़सवार गंभीर रूप सी घायल हो गया। घायल को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जबकि पुलिस लाइन का घोड़ा भी चोटिल हुआ है। यह घटना ठाकुरगंज थाने के पास देवलोक लॉन के वैवाहिक समारोह में हुई जहां पुलिस लाइंस से दो घोड़े भेजे गए थे। रात 9 बजे के करीब दोनों घोड़े गेट पर खड़े हुए थे।
घोड़े कुश पर मुखदेव शर्मा सवार थे। आतिशबाजी के दौरान रॉकेट घोड़े के सिर से टकरा गया। इससे घोड़ा बिदककर तेजी से भागा और घुड़सवार सिपाही मुखदेव जमीन पर औंधे मुंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बेकाबू घोड़ा एक कार से टकरा गया। कार का शीशा टूटकर घोड़े के सीने पर लग गया। स्थानीय लोगों ने घोटे पर काबू पाया।