अयोध्या में एक गुंबद राम मंदिर का है, जल्द होगा निर्माण
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अहम बयान दिया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उमा भारती ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष आपसी सहमति से इस मामले में समझौता कर सकते हैं।
उमा-अखिलेश को साथ लायी गोमती जानिए कैसे?

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अयोध्या के विवादित स्थल को डिस्प्यूट ऑफ लैंड घोषित किया है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच समझौते को मान्यता मिल जाएगी, लिहाजा राम मंदिर में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
तस्वीरों में देखिये एक अदद विकास की राह देख रही अयोध्या को
बाबरी मस्जिद के पिलर के बारे में बोलते हुए उमा ने कहा कि इस बाद की वैधानिक पुष्टि हो चुकी है कि एक गुंबर राम मंदिर का है। लिहाजा यहां राम मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर निर्माण की तारीख की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस वर्ष दिसंबर माह तक राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications