लखनऊ की कोर्ट में पेश किए गए गिरफ्तार हुए अल-कायदा के दो आतंकी

लखनऊ, 12 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रविवार को गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यूपी एटीएस ने अलकायदा समर्थित अंजार गजवा तुल हिंद से जुड़े आतंकियों को लखनऊ के काकोरी से पकड़ा है। अब आतंकियों के इस मॉड्यूल से जुड़ी कई नई बातें सामने आ रही हैं।

 Two terrorists arrested from Lucknow produced in court

Recommended Video

    Lucknow से आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद Kanpur - Sambhal में रेड, MP में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

    दो प्रेशर कुकर बम, विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद

    एटीएस ने रविवार को बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो प्रेशर कुकर बम और अन्य विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आतंकी 15 अगस्त से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी बताया कि अल कायदा के आतंकियों ने 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों को दहलाने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि इन लोगों के आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े होने का पर्याप्त सबूत हैं।

    एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश

    अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार देर रात समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने एटीएस को और मजबूत करने का निर्देश दिया है और इस मामले में कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि एटीएस को नए संसाधन और नए अत्याधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+