बहनों ने जायदाद में हिस्सा मांगा तो गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, लखनऊ धीरे-धीरे प्रदेश की अपराध राजधानी बनती जा रही है। राजधानी में बीती दो सगी बहनों का गला रेतकर हत्या कर दी गयी है।

murder

लखनऊ के बंथरा के रतौली गांव में दो सगी बहनों को महज इसलिए उनके भाई और साले ने साजिश रचकर इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बहनों ने संपत्ति में अधिकार की मांग की थी।

मृत बहनों की मां का कहना है कि तीन बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी बेटी की हत्या कर डाली। बेटी के पिता राम खेलावन है और उनके दो बेटे भी हैं। दोनों बेटियों में से बड़ी बेटी रेखा का विवाह हो गया था जबकि 19 वर्षीय सविता अविवाहिता थी।

शुरुआती जांच में यह बात सामने निकलकर आयी है कि दोनों बहनों की हत्या उनके भाइयों ने जायदाद के लिए की है। पुलिस ने दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत बेटियों की मां ने बताया कि बदमाशों ने उनके सामने रात को करीब दो बजे जबरन घर में दाखिल हुए और बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी। शोर मचाने के बाद पड़ोसी आये लेकिन तबतक बदमाश घर की छत से कूदकर भाग गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+