अखिलेश-डिंपल और सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए BJP में शामिल हुईं दो विधायक: स्वतंत्र देव
लखनऊ, 24 नवंबर: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी की विधायक वंदना सिंह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, आज दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। एक अखिलेश यादव और डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए। दोनों दलित और शोषित लोगों के बीच में काम करती हैं।

यूपी बीजेपी ने किया ट्वीट
यूपी बीजेपी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, ''जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp ने रायबरेली से कांग्रेस विधायक श्रीमती @AditiSinghRBL व आजमगढ़ से बसपा विधायक श्रीमती वंदना सिंह को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।''
Recommended Video
अदिति सिंह, वंदना सिंह ने ज्वॉइन की बीजेपी
रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में अदिति सिंह ने बुधवार शाम को पार्टी की सदस्यता ली। अदिति के साथ ही बसपा की आजमगढ़ विधायक वंदना सिंह और राकेश प्रताप ने भी बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। बता दें, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अदिति ने निकटम प्रतिद्वंदी को करीब 90 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया था। अदिति के विधायक बनने के करीब डेढ़ साल बाद पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया। उनके न रहने के बाद अदिति की सक्रियता और बढ़ गई। वे लगातार क्षेत्र से लेकर सूबे की राजनीति में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications