लखनऊ में स्कॉर्पियो ने सिपाही को कुचला, मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक ट्रैफिक कांस्टेबल को कुचल दिया। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर 16 ट्रामा सेंटर के सामने एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाईक सवार ट्रैफिक कांस्टबेल को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो मे कुछ लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि बाबू खेड़ा निवासी सिपाही किशन ट्रैफिक पुलिस लाइन जा रहा था। सिपाही को कुचलने वाली स्कॉपियो और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications