लखनऊ के दैनिक अखबार के कार्यालय में मारपीट, कई मीडियाकर्मी घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गये हैं कि अब मीडिया कर्मियों को भी ये दबंग अपना निशाना बना रहे हैं। लखनऊ में दैनिक अखबार हिंदुस्तान के दफ्तर में बुधवार को दबंगो ने मारपीट की।

दरअसल गोमती नगर स्थित हिंदुस्तान अखबार के दफ्तर के बाहर दो बाईक सवार आपस में भिड़ गयी। जिसके बाद बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार को जमकर पीटा। लेकिन जब मारपीट का बीच बचाव करने मीडियाकर्मी आये तो बदमाशों ने मीडियाकर्मियो को भी पीटना शुरु कर दिया।

जब मीडियाकर्मियों ने घायल व्यक्ति को ऑफिस के भीतर ले गये तो बदमाशों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद हिंदुस्तान के ऑफिस के भीतर इन बदमाशों ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में कई पत्रकारों को काफी चोट आयी है।

हमलावर महेंद्र यादव इलाके के सभासद के भाई का दोस्त है। सभासद का भाई विजय प्रताप उर्फ सोनू, दीपक यादव, धीरेंद्र यादव समेत कई लोगों ने हिंदुस्तान के कार्यालय में धावा बोला था। इन दबंगों ने लाठी-डंडों से लोगों की पिटायी की।

यही नहीं जब घायल लोगों को पास के ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इन बदमाशों ने अस्पताल में भी लोगों को नहीं बख्शा और जमकर लोगों के साथ अस्पताल में मारपीट की। इस मारपीट में आशीष मित्तल, विधि सिंह, आलोक उपाध्याय, विजय वर्मा, राजीव, अनुज सहित कई लोग घायल हुए हैं।

वहीं पुलिस ने इस मामले में विज प्रताप, दीपक, महेंद्र व धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों को पुलिस तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+