'मोदी के चाय' का मुकाबला करने मैदान में उतरी 'राहुल मिल्क'

पोस्टर से लेकर जमीन तक मोदी के सामने राहुल ही नजर आ रहे हैं। भाजपा ने मोदी को प्रदानमंत्री बनाने के लिए नमो चाय अभियान शुरु किया तो इसका जबाव देने के लिए कांग्रेस ने राहुल मिल्क परोसना शुरु कर दिया।
कांग्रेस ने इस ओर एक और कदम बढ़ाते हुए यूपी के गोरखपुर में इन दिनों 'मोदी चाय' की जवाब में 'राहुल मिल्क' परोसा जा रहा है। जाहिर तौर पर कांग्रेस चुनाव से पहले बीजेपी को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी ने मोदी की 'नमो टी पार्टी' की तर्ज पर 'राहुल मिल्क पार्टी' की योजना बनाई है। राहुल मिल्क योजना के तहत गोरखपुर में जगह-जगह युवाओं को राहुल गांधी की फोटो छपी गिलास में दूध पिलाया जा रहा है।
कांग्रेस इसे ग्रामीण क्षेत्र से शुरु कर रही है। कांग्रेसियों कानारा है कि मोदी की चाय से नौजवानों की सेहत खराब होगी, जबकि राहुल मिल्क से नौजवान पहलवान बनकर देश की रक्षा और उन्नति करेंगे। इस अबियान के तहत स्थानीय पार्टी नेता 50 लीटर दूध और राहुल की फोटो वाले गिलास के साथ शहरभर में घूमकर लोगों को पिला रहे है।












Click it and Unblock the Notifications