ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, महेश शर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी टीएमसी
Lucknow News, लखनऊ। गौतमबुद्ध नगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। एक रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित टिप्पणी की थी। जिसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा है।

सिकंद्रबादा में रैली को कर रहे थे संबोधित
16 मार्च को यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पर महंगा पड़ सकता है। रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पर कथित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि यहां ममता बनर्जी यहां आकर कथक नाच करने लगे तो कौन सुना रहा है उनकी और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है?

प्रियंका गांधी पर की टिप्पणी
वह यहीं नहीं रुके और आगे बोले कि पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है। वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि इसमें क्या नई चीज जो है जो वो (प्रियंका गांधी) कर रही होंगी? क्या इससे पहले वो सोनिया गांधी की बेटी नहीं थीं। पहले नेहरू, फिर राजीव, फिर संजय, फिर राहुल और फिर प्रियंका। अभी कुछ और गांधीवादी हो सकते हैं। सांसद के विवादित बयान के बाद जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वो बात नहीं कर सकते क्योंकि वह एक शोक सभा में थे।

चुनाव आयोग से मिले टीएमसी के नेता
वीडियो सामने आने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था। सूत्रों की मानें तो टीएमसी केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगी। टीएमसी के नेता मंगलवार को 2 बजे चुनाव आयोग से मिलेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications