लखनऊ में भीषण हादसा, टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग, दो की जलकर मौत
Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ के शहीद पथ पर मंगलवार की देर रात लो विजिबिलिटी के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रकों के आगे-पीछे टकराने से आग लग गई। हादसे में एक डाला, लोडर और ट्रक देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

चालक-परिचालक की हुई दर्दनाक मौत
मामला विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र के शहीद पथ का है। यहां मंगलवार की देर रात तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गई। जिसके बाद भीषण हादसा हो गया। हादसे में डाला चालक और परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग के अफसर आग बुझाने के बाद अंदर फंसे शव को निकालने में जुट गए। हालांकि पूरी तरह से डाला जलकर खाक हो गया और अंदर बैठे दोनो व्यक्ति भी जलकर राख हो गये। देर रात तक़ दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
हादसे के बाद कानपुर-लखनऊ मार्ग किया गया बंद
हादसे की जानकारी पाकर पहुंची कई थानों की फोर्स ने शहीद पथ पर कानपुर से लखनऊ आने वाला रास्ता विभूतिखंड में विराजखंड के पास रोक दिया। जाम से बचने के लिए इस रास्ते पर बैरीकेडिंग करके वाहनों को सर्विस लेन अथवा अन्य रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया। इस बीच तीन दमकल ने पानी डालकर देर रात आग पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications