यूपी पुलिस का सामने आया क्रूर चेहरा, मास्क न पहनने पर युवक को बुरी तरह पीटा, अब हुई ये कार्रवाई

यूपी पुलिस का सामने आया क्रूर चेहरा, मास्क न पहनने पर युवक को बुरी तरह पीटा, अब हुई ये कार्रवाई

लखनऊ, जून 22: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, यहां यूपी पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट और मास्क न पहनने पर सब इंस्पेक्टर ने युवक से अभद्रता की। उसकी पिटाई की और उसे काफी देर तक पैरों से दबाकर जमीन पर बैठाये रखा। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस ने पहले युवक को रुकने को कहा लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसका पीछा करके पकड़ लिया।

Three policemen suspended for beating young man

लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने सब इंस्पेक्टर संजय शुक्ला, सिपाही दिनेश और राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। खबरों के मुताबिक, सेवई इलाके में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय शुक्ला अपनी टीम के साथ शाम को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बिना हेलमेट और मास्क के एक बाइक सवार युवक वहां से गुजरा। पुलिस के रोकने पर उसने बाइक की भगा दी, लेकिन कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई की, इसके बाद दरोगा संजय शुक्ला ने उसे अपने पैरों के बीच दबोच लिया। जिस युवक की पुलिस ने पिटाई की उसकी पहचान गोसाईंगंज के वंश प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वंश को दरोगा के पैरों के बीच दबा देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने भी पुलिस की इस करतूत का विरोध किया तो दरोगा ने भीड़ न लगाने को कहा और वंश पर आरोप लगाया कि उसने गाली दी। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने दरोगा की करतूत का वीडियो बना लिया जिसे सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने एडीसीपी दक्षिणी, एसीपी गोसाईंगंज और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी से मांगी। पूरी जानकारी के बाद डीसीपी ने खुर्दही बाजार चौकी प्रभारी दरोगा संजय शुक्ला, सिपाही दिनेश और राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

हालांकि इस पूरे मामले पर बीजेपी सांसद कौशल किशोर से अंश प्रताप के पिता विजय पाल सिंह ने मिलकर शिकायत की थी। जिसके बाद सांसद ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी से की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और आरोपी दरोगा व सिपाहियों को निलंबित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+