फिरोजाबाद: बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत

फिरोजाबाद, 11 जुलाई: यूपी के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन किसानों की मौत हो गई। मृतक किसानों में दो एक ही गांव के रहने वाले वाले हैं। किसानों की मौत से उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

three farmers lost life due to lightning in firozabad


खेत में काम करने के दौरान गिरी बिजली

दरअसल, फिरोजाबाद में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। करीब आधे घंटे जमकर बारिश हुई। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर निवासी किसान हेमराज (60) अपने खेत पर काम कर रहे थे। पड़ोस में गांव के ही रामपाल के खेत में रामसेवक (50) पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के पास खड़े नीम के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए। इसी दौरान हेमराज खेत में रखी गईं सब्जियों को ढकने के लिए चले गए। रामसेवक भी उनकी मदद के लिए चले गए। जैसे ही दोनों खेत में पहुंचे, तभी बिजली गिरी। दोनों किसान बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

किसानों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद

परिजन दोनों किसानों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, गांव नगला चांट में अमर सिंह कुशवाह पर खेत में धान की पौध की रोपाई के दौरान बिजली गिर पड़ी। वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि मृत किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+