यूपी में ये 6 निर्माण बदल देंगे प्रदेश की तस्वीर, रफ्तार होगी नयी पहचान
लखनऊ। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के कई अहम राजमार्गों के निर्माण के बारे घोषणा की ही। लखनऊ-हरदोई, लखनऊ कानपुर और लखनऊ नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाने की घोषणा की है। गड़करी ने लखनऊ-कानपुर हाईवे को 8 लेन करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले छह महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
परिवहन विभाग अगले 2 साल में 50 लाख नौकरियां
इस हाइवे के 8 लेन होने के बाद लखनऊ से कानपुर की दूरी सिर्फ 40 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं लखनऊ से दिल्ली के सफर की दूरी को कम करने के लिए की भी गडकरी ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस हाइवे को लखनऊ से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

लखनऊ से दिल्ली सिर्फ तीन घंटे में
लखनऊ को दिल्ली से जोड़ने में 11 हजार करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है। दिल्ली -डासना-मेरठ एक्सप्रेस वे को लखनऊ से जोड़ा जाएगा।

लखनऊ कानपुर हाईवे होगा 8 लेन
लखनऊ-कानपुर हाईवे को 10 हजार करोड़ की लागत से आठ लेन का बनाया जाएगा।

वाराणसी गोरखपुर रूट भी होगा हाई क्लास
वाराणसी-गोरखपुर तक की सड़क जिसकी दूरी 230 किलोमीटर है उसे भी 2 हजार 747 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

देशभर में बनेंगे 275 पुल
देशभर मे 275 पुल बनेंगे, जिनमें 10 रेलवे पुल उत्तर प्रदेश में बनेगा।

धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा
6 हजार करोड़ की लागत में 1200 किलोमीटर की सड़क बनायी जाएगी। इसमें धार्मिक स्थलों में सहारनपुर, वाराणसी, अयोध्या, कन्नौज, हरदोई सीतापुर, बाराबंकी, चित्रकूट अहम हैं जिन्हें आपस में जोड़ा जाएगा।

इन शहरों में सड़कों का होगा कायाकल्प
लखनऊ-सुल्तानपुर, लखनऊ-रायबरेली, रायबरेली-जौनपुर, मेरठ-बुलंदशहर, सुल्तानपुर-वाराणसी सहित कई हाइवे को भी बेहतर बनाने का काम शुरु हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications