स्वाति सिंह की भाभी के सनसनीखेज दावे, घेरे में आये उनके भाई भी

लखनऊ। भाजपा के विवादित और निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ उनकी भाभी ने अहम दावे किये हैं। दयाशंकर सिंह की भाभी आशा सिंह ने दावा किया है कि वह स्वाति सिंह के भाई पुनीत की पहली पत्नी हैं। आशा सिंह ने ससुराल में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि दयाशंकर सिंह अच्छे इंसान हैं लेकिन स्वाति सिंह के परिवार वालों ने उनपर ससुराल में काफी अत्याचार किये।

Swati Singh brother's wife come up with serious allegation

उन्होंने कहा कि मैंने कोर्ट में अपने बेटे और पुनीत के डीएनए सैंपल की जांच कराने की अपील की है। आशा सिंह ने कहा कि उनके ससुराल वालों ने उनके 10 साल के बेटे को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पुनीत से 18 मई 2005 में शादी हुई थी। लेकिन घरवालों की शिकायत के चलते मुझे मेर पति बहुत मारते थे।

इस मामले में लखनऊ के आशियाना थाने पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है जिसमें स्वाति सिंह और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोपी बनाया गया है। आशा सिंह का कहना है कि मुझे तीन लाख रुपए लाने को कहा जाता था। आशा सिंह ने कहा कि दयाशंकर सिंह अच्छे इंसान हैं लेकिन उनकी पत्नी ने ससुराल में उनपर बहुत अत्याचार किये थे।

उन्होंने मेरे चरित्र पर भी उंगली उठायी थी और वह मुझे घर से निकालना चाहती थी। गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना वेश्या से की थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पार्टी से निष्कासित होने के बाद दयाशंकर सिंह ने अपने बयान पर मांफी तो मांगी थी लेकिन वह अभी भी अपनी इस बात पर कायम थे कि मायावती टिकटों का सौदा करती हैं। जिसके बाद बसपा सड़क पर प्रदर्शन करने उतरी और दयाशंकर सिंह और उनकी बेटी के खिलाफ विवादित नारे लगाये थे जिसके बाद स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+