योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं बेबी रानी मौर्य का स्वामी प्रसाद मौर्य पर वार, कहा - वो अवसरवादी थे...
लखनऊ, 27 मार्च: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि वह अवसरवादी थे और बस अवसर खोजने आए थे। आप खुद देखिए कि उनकी क्या हालत है। बेबी रानी मौर्य ने कहा, ''मैं खुद जाटव समाज से आती हूं। भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।''

Recommended Video
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं बेनी रानी मौर्य
यूपी योगी सरकार 2.0 में बेनी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। भाजपा की ओर से बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से दलित चेहरे के तौर पर 2022 के चुनाव में मैदान में उतारा गया था। बेबी रानी मौर्य ने 76,608 से ज्यादा वोटों से बसपा प्रत्याशी किरण प्रभा केसरी को हराया है। बता दें, बीजेपी विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह से लोग खासे नाराज थे, ऐसे में भाजपा ने चुनावी मैदान में बेबी रानी मौर्य को उतारा था।
स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोला हमला
बेबी रानी मौर्य ने रविवार को मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अवसर खोजने के लिए आने वाले बहुत जल्दी ही एक्सपोज हो जाते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य इसके बड़े उदाहरण हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को बसपा ने लगातार बड़ा कदम दिया। समय-समय पर उनका ओहदा भी बढ़ाया, इसके बाद भी उन्होंने बसपा को छोड़ दिया। बसपा के बाद बीजेपी में आने पर उनको विधानसभा का चुनाव लड़वाया गया। जीतने पर कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह पार्टी में सदैव ही सम्मानजनक ओहदे पर रहे। इसके बाद भी उनका मन मचल रहा था। चुनाव से ठीक पहले बड़े ही अवसरवादी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा को छोड़ दिया। उनके इस कृत्य से यही लगता है कि वह भाजपा में बस अवसर खोजने आए थे। भाजपा को छोड़कर सपा में अपना भविष्य तलाशने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या मिला, आप खुद देखिए।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications