'हम चुनाव आयोग में विश्वास रखते हैं, लेकिन...', EVM से छेड़छाड़ के मामले में बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश में ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर सियासत गरमायी हुई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गए कई गंभीर आरोपों के बाद बीजेपी नेताओं का भी पलटवार सामने आया है। इधर, बुधवार को समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतगणना के पहले ना खाली मशीन बाहर आती है और ना ही वोटिंग की हुई मशीने बाहर आती हैं। किसी कारणवश ईवीएम मशीन को बाहर लाना है तो सभी राजनीतिक पार्टियों की मौजूदगी में लाना होता है।
Recommended Video

स्वामी प्रसाद ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
मौर्य ने कहा, ''हम चुनाव आयोग में विश्वास रखते हैं लेकिन जिस तरीके से वाराणसी, उन्नाव, सोनभद्र, बरेली में EVM मशीन बाहर देखी गई और लोगों ने पकड़ा इससे कहीं न कहीं उनपर सवालिया निशान खड़े करता है। मैं चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications