मायावती लिए मुसीबत बने स्वामी प्रसाद, लखनऊ में दिखायी ताकत
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी पर टिकटों की खऱीद फरोख्त का आरोप लगाने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या आज लखनऊ में अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मौर्या एक बैठक करके तमाम दिग्गज नेताओं के साथ अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
''कांग्रेस ने अंतरिक्ष, आकाश, जमीन और पाताल में भी किया घोटाला''

स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस बैठक में बहुजन समाज के दर्द को सामने रखा। इस बैठक में सात हजार से अधिक लोग मौजूद थे। जिसमें कई पूर्व मंत्री, सहित आला नेताओं ने भी शिरकत की थी।
बैठक में तमाम पूर्व प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद, कोआपरेटिव सदस्य के अलावा कई संगठदनों के नेता भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व मंत्री योगीराज, पूर्व विधायक अजय यदाव, छोटेलाल, रवींद्रनाथ तिवारी सहित कई नेता इस बैठक में मौजूद थे।
आलोक रंजन को मिला कैबिनेट दर्जा, बनेंगे सीएम के मुख्य सलाहकार
इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने बहुजन समाज के दर्द का दस्तावेज जारी किया। इसके अलावा इसमें एक पर्चा बांटकर लोगों से उनकी लिखित राय भी मांगी गयी। सूत्रों की मानें तो स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications