लोकतांत्रिक बहुजन मंच के गठन के बाद स्वामी प्रसाद दिखायेंगे ताकत
लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी से अलग होने के बाद अब खुद की नये मंच का गठन किया है। उन्होंने इसका नाम लोकतांत्रिक बहुजन मंच रखा है। अब इसी नयी पार्टी को आगे ले जाने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी पूरी ताकत झोकेंगे।
यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी और अपना दल आ सकते हैं साथ

22 सितंबर की इस पार्टी की पहली प्रस्तावित विशाल रैली होगी, जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से शुरु हो गयी है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने 31 जुलाई से पूरे प्रदेश का मंडलवार भ्रमण करने का भी ऐलान किया है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित स्कूल में अपने समर्थकों के साथ स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी पार्टी के गठन का ऐलान किया।
मौर्या ने बताया कि इस मंच का गठन हमारी होने वाली रैलियों के मद्देनजर बनाया गया है। जब हमारी रैलियां खत्म हो जायेंगी तो यह मंच भी खत्म हो जाएगा। रैलियों के आयोजन के लिए मंडलवार कमेटियां गठित की गयी हैं। रैलियों के लिए मुख्य रूप से मंडल प्रभारी, अध्यक्ष और महासचिव चुने जायेंगे।
मुलायम सिंह बेनी और अमर की टीम के साथ भेदेंगे 2017 का किला
इस बैठक में देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और आजमगढ़ में कमेटियां गठित की गयी हैं। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्या बसपा के राष्ट्रीय महासचिव थे और विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने मायावती पर टिकटों की नीलामी करने और काशीराम के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications