''10 साल बाद भारत इस्लामिक देश होगा, लोकतंत्र की जगह जेहादराज''

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से विवादित बयानों को लेकर यूपी के नेता सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे थे, लेकिन अब इस लिस्ट में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती का भी नाम आ गया है। नरसिंहानंद ने कहा कि अगले दस सालों में भारत इस्लामिक देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है उसे देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अगले 10 सालों में देश इस्लामिक देश बन जाएगा।

Swami Narsinghanand says India will be islamic country in next 10 years

जहां हिंदुओं की आबादी घटी हुआ देश का बंटवारा

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए नरसिंहानंद ने कहा कि हिंदू समाज अधिक बच्चे पैदा करे तभी देश का कुछ भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हिंदुओं की आबादी घटी वहां देश का बंटवारा हो गया।

महिलाओं की धर्म संसद में उठायेंगे मुद्दा

महिलाओं के अधिकार की बात करते हुए नरिसंहानंद ने कहा कि 3 से 4 सितंबर के बीच डासना में महिलाओं की धर्म संसद होगी। जिसमें इस मुद्दे को उठाया जाएगा कि आने वाले समय में अगर देश को इस्लामिक देश बनने से बचाना है तो हमें कदम उठाने होंगे।

10 साल बाद होगा जेहाद राज

मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर नरसिंहानंद ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश में अगले 10 साल बाद लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और यहां जेहाद का राज होगा। उन्होंने लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए और सचेत रहना चाहिए।

पीएम मोदी की निंदा की

गाजियाबाद के डासना में होने वाली धर्म संसद के बारे में बोलते हुए नरसिंहानंद ने कहा कि यहां हम इस मुद्दे को उठायेंगे, इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरक्षा पर दिये बयान की भी निंदा की जिसमें पीएम ने फर्जी गो रक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+