suryapal gangwar IAS : जानिए कौन हैं लखनऊ के नए डीएम सूर्यपाल गंगवार

लखनऊ, 08 जून: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। लखनऊ, गोरखपुर समेत 9 जिलों के डीएम भी बदल दिए। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को भी बदल दिया गया है। जिलाधिकारी फिरोजाबाद रहे सूर्यपाल गंगवार अब लखनऊ के डीएम होंगे। आइए जानते हैं कौन हैं सूर्यपाल गंगवार, जिन्हें सूबे की राजधानी लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2009 बैच के IAS अधिकारी हैं सूर्यपाल गंगवार

2009 बैच के IAS अधिकारी हैं सूर्यपाल गंगवार

सूर्यपाल गंगवार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सूर्यपाल अभी तक डीएम फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे। आईआईटी रुड़की से पासआउट सूर्यपाल इंजीनियरिंग से प्रशासनिक सेवा में आए हैं। उनके पास एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का भी चार्ज लंबे समय तक रहा है।

'लखनऊ का नाम देश में चमके, ऐसा करेंगे काम'

'लखनऊ का नाम देश में चमके, ऐसा करेंगे काम'


मीडिया से बातचीत में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि देश में लखनऊ का नाम चमके, ऐसा काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में काम करना मेरे लिए चुनौती है। उनकी कोशिश रहेगी कि लखनऊ के विकास को लेकर जो भी योजनाएं और कार्यक्रम हैं, उनका तेजी के साथ धरातल पर लाएं। सरकार की मंशा के अनुरूप गरीबों के कल्याण और आमजन से जुड़ी जो भी योजनाएं हैं, लाभार्थियों तक समय से पहुंचे।

लखनऊ सहित 9 जिलों के डीएम बदले गए

लखनऊ सहित 9 जिलों के डीएम बदले गए

बता दें, योगी सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर समेत 9 जिलों के डीएम मंगलवार को बदल दिए। आईएएस अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग और सीईओ, इंवेस्ट यूपी के पद पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के डीएम पद से हटाए गए विजय किरन आनंद को डीजी, स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस अनामिका सिंह को सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार नियुक्त किया गया है। भवानी सिंह खगारौत को एमडी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+