यूपी में बेखौफ बदमाश, दारोगा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किस कदर अपराधी बेकाबू हो गये हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह पुलिसवालो पर हमला करने से भी नहीं डरते हैं। जवाहर बाग में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के एक महीने के भीतर बदायूं में दारोगा की अपराधियों ने हत्या कर दी है।

EXCLUSIVE: ऑडियो क्लिप में महिला ने खोल दी यूपी की ''कानून व्यवस्था'' की पोल

Sub Inspector shot dead while he was chasing cow smuggler

बदायूं के दारोगा सर्वेश यादव पर उस समय अपराधियों ने हमला कर दिया जब वह बदमाशों को गिरफ्तार करने गये थे। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश को भी लगी है। हमले के बाद शहीद दारोगा की सर्विस रिवाल्वर भी नहीं मिली है। दारोगा की हत्या के बाद मौके पर डीआईजी और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह घटना उस वक्त हुई जब दारोगा सर्वेश यादव गोतस्कर को पकड़ने के लिए गये हुए थे। बदमाशों ने सिपाही पर भी गोली चलायी जिसमें वह घायल हो गये। बदायूं के रसूलपुर के पास बिनावर थाने के एसआईए सर्वेश यादव की चेकिंग के दौरान हत्या कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार जब वायरलेस पर यह खबर आयी कि तीन बाइक सवार बिना नंबर प्लेट के निकले हैं तो उनकी दबिश के लिए चेकिंग शुरु की गयी थी। जब तीनों बदमाश चेकिंग में नहीं रुके तो दारोगा उनका पीछा करने लगे लेकिन तभी बदमाशों ने दारोगा की पीठ में गोली मार दी।

इसके अलावा सिपाही प्रमोद भी घायल हो गये हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कल्लू घायल हो गया लेकिन उसके दो साथी फरार हो गये। जानकारी के अनुसार कल्लू दातागंज कोतवाली के के पहरा गांव का रहने वाला है और वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। गोली लगने के बाद सर्वेश यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+