यूपी के इस स्कूल में पढ़ाई की बात करने पर होती है जमकर पिटायी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शिक्षा व्यवस्था का एक अलग ही चेहरा लोगो के सामने आया है। यहां पढ़ाई कराने की बात कहने पर छात्रों को शिक्षक बुरी तरह पीटता था।

यूपी की बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ गांव में पूर्व माध्यमिक स्कूल में एक ऐसा मामला सामना आया है जिसमें छात्रों के पढ़ाई की बात कहने पर शिक्षक उन्हें बुरी तरह पीटता था। यहां छात्रों ने शिक्षक की शिकायत भी की है।
हैदरगढ-सुबेहा मार्ग पर तहसील मुख्यालय से महज छह किमी दूर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल नरौली में सहायक टीचर बच्चों को हर बार बुरी तरह से पीटकर उन्हें पढ़ाई कराने के नाम पर चुप कर देती थी।
छात्रों ने इस बाबत 53 छात्रों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। स्कूल के छात्रों ने तीन शिक्षकों पर आरोप लगाया है कि जब भी हम शिक्षकों से पढ़ाई की बात करते हैं तो वह हमें बुरी तरह से पीटने लगते हैं। छात्रों का आरोप है कि यहां शिक्षिकायें 10 बजे के बाद आती हैं और पढ़ाई भी नहीं कराती हैं।












Click it and Unblock the Notifications