ये कैसा मिड डे मील- बच्चों ने खाना फेंका सड़क पर खाने से किया इनकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिड डे मील के नाम पर जिस तरह से बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, अब उसके खिलाफ बच्चों ने खुद मोर्चा खोल दिया है। बच्चों ने खाने की गुणवत्ता के खिलाफ खाने का बहिष्कार कर दिया है।

mid day meal

यूपी के जलालपुर में काकोरी गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने मिड डे मील को खाने से इनकार कर दिया है। बच्चों को बुधवार को 200 ग्राम दूध के साथ कोफ्ता और चावल दिया जाना था लेकिन जब बच्चों को यह नहीं मिला तो बच्चों ने खाने का बहिष्कार कर दिया है।

छात्रों कहा कहना है कि उन्हें दूध कोफ्ता के बजाए कढ़ी चावल दिया गया। बच्चों ने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे खाने से इनकार करते हुए उसे फेक दिया। बच्चों ने जब हंगामा करना शुरु किया तो हेडमास्टर ने बच्चों आरोपों को दरकिनार कर दिया।

हेडमास्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि बच्चो को 7 किलो चावल और एक किलो मटर के बेसन से बनी कढ़ी परोसी गयी थी। लेकिन प्रिंसिपल के बयान से इतर मीनू का कहना है कि प्रिसिपल सामान उपलब्ध नहीं कराते हैं। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+